मिर्ज़ापुर: कछवा के बजहा गांव में युवक की हत्या के मामले में थाना कछवा पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताते चले कि शनिवार की दोपहर 3:00 बजे सीओ सदर अमर बहादुर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना कछवा के बजहा गांव में पिछले दिनों पैसे की लेनदेन को लेकर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त रमेश कुमार निवासी बजहा व विनोद कुमार निवासी बजहा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर द्वारा पैसे की लेनदेन को लेकर युवक की हत्या कर दी गई थी जिसमें आज दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया