घाटीगांव: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पकड़ा
ग्वालियर क्राईम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों से एक 315 बोर का देशी कट्टा, बांस के डंडे, एक लोहे का सरिया, एक लोहे का सब्बल मिले हैं।