खलारी: एनके एरिया में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर एक टन कोयला किया जब्त
Khelari, Ranchi | Feb 21, 2024 खलारी के डकरा में सीआईएसएफ क्युआरटी टीम के द्वारा सीसीएल एनके एरिया के डंपर यार्ड चेक पोस्ट के समीप से जमा किए गए एक टन अवैध कोयले को जब्त किया गया है। CISF निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में क्युआरटी टीम ने करकट्टा के बगल स्थित केडीएच मांइस से सटे डंपर यार्ड चेक पोस्ट के पास जमा किए गए कोयले को जब्त करते हुए उसे सीसीएल को सुपूर्द किया गया।