अंबाह में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पालकी में विराजमान भगवान आदिनाथ का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने जयघोष और मंगलगीतों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची, जहां अभिषेक व पूजा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।