थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने, धोखाधड़ी करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसकी पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का भरोसा दिलाया और अलग-अलग स्थानों पर उससे शारीरिक संबंध बनाए।