जौनपुर: शनिवार को 11 बजे जिले में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, गोपी घाट से शुरू होकर बीआरपी मैदान में समाप्त हुई
जौनपुर। शनिवार को 11 बजे से जिले में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गोपी घाट से निकलकर यात्रा चहारसू चौराहा, ओलनगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित पंडाल में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कलश यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। आकर्षक झांकी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।