बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम गुरगांव में पत्नी को परेशान करने पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से ओम प्रवेश पुत्र श्यामलाल, संतराम पुत्र ओम प्रवेश, रीना पत्नी संतराम घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से अमित पुत्र हीरा सिंह, आदेश पुत्र बेदराम घायल हो गए।