भिंड जिले के मिहोना थाना परिसर में उस समय बड़ा बवाल खड़ा हो गया जब रिटायर्ड सूबेदार राकेश सिंह ने थाना प्रभारी विजय केन पर थाने के अंदर मारपीट करने और नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा दिया। घटना के बाद पूर्व सैनिक संगठन और अन्य पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक थाना परिसर में हंगामे का माहौल बना रहा