छपारा: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर छपारा कला के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर
Chhapara, Seoni | Nov 11, 2025 राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 के छपारा कला के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर. आज दिन मंगलवार 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे नागपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने छपारा कला गांव के पास एक मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मिनी ट्रक पलट गया. जिसमें सवार चालक को मामूली चोट आई है