चौथम: अग्रहन में आग लगने से आंगनबाड़ी केंद्र का सारा सामान जलकर राख हो गया
चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर पंचायत अंतर्गत अग्रहण गांव में गुरुवार की रात एक आंगनबाड़ी केंद्र में आग लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ। इस घटना में केंद्र पर रखें दरी, अनाज, कुर्सी, टेबल, प्लेट, ग्लास, वेट मशीन सभी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग को बुझाया गया।