मंदसौर: तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कृषि उपज मंडी में भीगी किसानों की फसल, परेशान किसानों ने की नारेबाजी
तेज हवा के साथ हुई बारिश से कृषि उपज मंडी मे किसानो की उपज भीगी, किसान हुए परेशान। मंदसौर जिले की पिपलियामंडी मे बुधवार को शाम पाँच बजे हवा के साथ तेज बारिश हुई। बारिश से कृषि मंडी प्रांगण मे खुले मे नीलामी के लिये रखी उपज भीग गई। कुछ किसानो की तो उपज पानी मे बहते हुए दिखाई दी। उपज भीगने से नाराज किसानो ने कृषि मंडी पिपलियामंडी के कार्यालय के बाहर नारेबाजी