दलौदा: दलोदा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दलोदा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम रवि पिता दरियाब सिंह चौहान व मनीष पिता नाहर सिंह है। दोनों आरोपियों के खिलाफ दलोदा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।