आगरा: शिवाजी मार्केट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Mar 29, 2024 थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट का एक मामला सामने आया है। जिसमें गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, देखते ही देखते मारपीट होने लगी और लाठी डंडे चलने लगे, इस दौरान दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है