सहजनवा: सहजनवा के गीडा में टाउनशिप को सीएम योगी करेंगे लॉन्च, कालेश्वर में 80 एकड़ में स्थापित होंगे 320 भूखंड, तैयारिया तेज ।
सहजनवा के गीडा स्थित औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा शहर के एंट्री पॉइंट कालेश्वर में अपनी आवासीय योजना लॉन्च करने जा रही है, 80 एकड़ में विकसित होने वाले इस टाउनशिप को सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च करेंगे, इसके लिए 1 से 3 फरवरी के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।