10 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को 12 बजे सारंगढ़ ग्राम पंचायत घटोरा में निर्माणाधीन सीसी रोड को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में खुलेआम घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।