8 मार्च की रात्रि 11:30 तक रामनगर तिराहे पर रंग पंचमी के शुभ अवसर पर बब्बू राजा मित्र मंडल ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ रंग गुलाल लगाकर बड़ों का सम्मान किया गया और संदेश दिया कि इस मौके पर सारे गिले शिकवे मिटाकर दोस्ती बरकरार रखें।