नानपुर: कौरिया रायपुर में अग्निशमन परिवार को रेडक्रॉस शाखा पुपरी द्वारा राहत सामग्री दिया गया
कौरिया रायपुर में अग्निपीड़ित परिवार को रेडक्रॉस पुपरी द्वारा राहत सामग्री दिया गया। रेडक्रॉस शाखा पुपरी के अध्यक्ष सह एसडीओ इश्तेयाक अली अंसारी के निर्देश पर अग्निपीड़ित कौरिया रायपुर निवासी रविन्द्र राम को त्रिपाल, कंम्बल, किचेन सेट आदि राहत सामग्री मदद के रूप में उपलब्ध कराया गया। मालूम हो कि घर मे अचानक आग लगने से रविन्द्र राम का घर जलकर राख हो गया है।