दरगाह थाने की पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद कर दो अभियुक्तों को चाकू सहित धर दबोचा है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातें दर्ज है। दरगाह पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की चार बाइकों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चाकू भी बरामद हुआ है।