ग्वालियर गिर्द: यूपी की लड़की ने शादी का झांसा देकर दिव्यांग से ऐंठे ₹50 हजार, अब दे रही धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा युवक
शहर के पाताली हनुमान मंदिर के पास रहने वाले एक दिव्यांग युवक को यूपी के गाजीपुर की ज्योति साहनी ने शादी का झांसा देकर लगभग ₹50000 ऐंठ लिए। यह पैसे गाजीपुर की लड़की ने कई टुकड़ों में लिए। 2 साल से अरविंद प्रजापति नाम का दिव्यांग युवक इस लड़की से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया था। लड़की ने उसे शादी का झांसा दिया था उससे किसी न किसी रूप में पैसे वसूलतीरही