सुपौल: महावीर चौक से हुसैन चौक तक लगा भीषण जाम, 3 मिनट का सफर 40 मिनट में तय करने को मजबूर लोग
Supaul, Supaul | Feb 9, 2026 शहर के मुख्य मार्ग महावीर चौक से लेकर हुसैन चौक तक सोमवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आम दिनों में महज तीन मिनट में तय होने वाला यह रास्ता जाम के कारण लगभग 40 मिनट में तय करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि इसमें स्कूली बस,