प्रयागराज: करेली में महज 9 साल की बेटी ने रखा पहला रोजा, बेटी के जज़्बे को देखकर हर कोई कर रहा है तारीफ
इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है,तथा मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के इस पाक महीने में रोजा रख कर खुदा की इबादत कर रहे हैं,ऐसे में प्रयागराज की एक तस्वीर लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बनी है,दरअसल करेली की रहने वाली कक्षा 5 की छात्रा इलमा खान ने महज 9 साल की उम्र में रोजा रख कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है, तथा बेटी के जज्बे की तारीफ हो रही है।