शुक्रवार को रजौन प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खैरा एससी टोला में वार्षिक मेला, स्पोर्ट्स मीट एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की देखरेख में किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित करना है ।