मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार 3.30 बजे कलेक्ट्रेट बदायूं का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराए जाने के लिए कहा।