सारंगपुर: नगर सहित क्षेत्र में गायों की हो रही दुर्दशा को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी ने SDM कार्यालय में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गाय की हो रही दुर्दशा को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी सारंगपुर ने राज्यपाल के नाम एसडीएम संजय उपाध्याय को सौंपा ज्ञापन। ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम संजय उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गायों की हो रही दुर्दशा को सात दिवस में दुरुस्त किया जाए।