रामपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी करते हुए दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए
Rampur, Rampur | Jan 27, 2026 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहबाद गेट के पास एक दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। शाहबाद गेट पर वादी और उसके बेटे ने चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से ₹1000 मूल्य के नोटों के दो हार बरामद हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।