रामपुर: कोतवाली क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल करने के मामले में न्यायालय ने दोषी को सुनाई 7 साल कैद की सजा
Rampur, Rampur | Apr 25, 2025 शुक्रवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार 19 मई 2022 को थाना कोतवाली क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल करने के मामले में अभियोग पंजिकृत किया गया था। शुक्रवार इस मामले में रामपुर ज़िला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल कैद व दस हज़ार जुर्माना अदा करने की सज़ा सुनाई है।