रामपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में आरुषि और इंटरमीडिएट में गुलफिशा ने ज़िला किया टॉप
Rampur, Rampur | Apr 25, 2025 शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित किया गया। ज़िला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कलावती इंटर कालेज की छात्रा आरुषि ने हाईस्कूल में व इसी स्कूल की छात्रा गुलशिफ़ा ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है। जनपद का ओवर आल रिज़ल्ट इंटरमीडिएट का 83.3 जबकि हाईस्कूल का 91.2 रहा।