ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने एसएफ ग्राउंड में फहराया तिरंगा झंडा
देश की आजादी का पर्व ग्वालियर में धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्वालियर के एसएफ ग्राउंड में ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़े शान से तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डॉग्स ने भी हैरत अंगेज कारनामे दिखाकर सबको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।