जहानाबाद: अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए बीपीएससी की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग का अवसर, जिला प्रशासन ने दी जानकारी
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जहानाबाद ने जानकारी दी है कि विभाग द्वारा संचालित हज भवन कोचिंग एवं मार्गदर्शन कोषांग, के माध्यम से (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए राज्य के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं हेतु निशुल्क गैर-आवासीय ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की गई है।