झाझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पत्नी और दो माह के नवजात बच्चे को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर 1 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बैजला पंचायत के खेरन गांव निवासी राधे कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है