कर्वी: चौकी गल्ला मंडी समिति की पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ नई दुनिया से किया गिरफ्तार
चौकी गल्ला मंडी समिति पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे नई दुनिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम राकेश चमार पुत्र बऊवा चमार निवासी नई दुनिया है। अभियुक्त द्वारा माधवगंज निवासी रामू गुप्ता की बाइक चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धारा में जेल भेजा है।