गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया-कोडरमा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफार्म पर लकड़ी उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गया कोडरमा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार की दोपहर 1 बजे तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि गया कोडरमा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से अवैध रूप से जलावन के लिए लकड़ी का परिवहन की जा रही है।पैसेंजर ट्रेन में लकड़ी का परिवहन किया जाना रेल प्रशासन की सक्रियता पर कई सवाल खड़ा करता है।