बिजनौर: बिजनौर में गोल बाग चौराहे पर आवारा कुत्तों के झुंड से नीलगाय के बच्चों को लोगों ने बचाया
Bijnor, Bijnor | Sep 21, 2024 बिजनौर में गोलबाग चौराहे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय के बच्चे को घेर लिया यह नजारा देख स्थानीय लोगों ने ब मुश्किल आवारा कुत्तों से नीलगाय के मासूम बच्चे को बचाया। और वन विभाग की टीम को सूचना दी। स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को बचाकर वन विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया है। बिजनौर रेंजर ने नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर भेजने की बात कही है।