प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्टेशन गंज क्षेत्र से हनुमान जयंती के अवसर पर आज शाम को चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भगवान हनुमान की झांकी और अन्य देवी देवताओं की झांकी निकाली गई इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई और हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस चल समारोह में शामिल हुए