कल्याणपुर: हसनपुर में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल का आयोजन किया
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित डॉक्टर आर्थो हॉस्पिटल एवं हसनपुर बाजार में मंगलवार को आपदा प्रबंधन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी पंकज कुमार ने आग लगने के कारणों और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के उपाय बताए। उन्होंने आग लगने पर तुरंत 101 नंबर पर सूचना देने की अपील की।