पातेपुर: पातेपुर के बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी में शांतिपूर्ण CTET परीक्षा, विभाग अलर्ट
पातेपुर के बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी में दूसरे दिन निर्धारित समय से CTET की परीक्षा शुरू हुई। रविवार को कड़ी निगरानी के बीच 2 बजे दूसरी पाली की परीक्षा भी शुरू हुई। मालूम हो कि इसी केंद्र पर शनिवार को आयोजित CTET परीक्षा का प्रश्नपत्र 1 घंटे लेट से पहुंचने के कारण परीक्षा रद्द कर दिया गया था। 15 दिनों के भीतर दुबारा परीक्षा लेने की घोषणा क गई है।