रामगढ़: ओडेला खनन हादसे पर सियासत गरमाई, भाजपा पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा पहुंचे घटना स्थल, मंत्रियों पर साधा निशाना
रामगढ़ थाना क्षेत्र के ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद अब मामला केवल रेस्क्यू तक सीमित नहीं रहा,बल्कि उस पर सियासत भी तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस पूर्व विधायक साफिया खान घटना स्थल पर पहुंची थीं। और भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। और शाम को भाजपा के रामगढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक सुखवंत सिंह भी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे।