रैपुरा: शासकीय माध्यमिक शाला बछरवारा में समय से नहीं पहुचते शिक्षक छात्रो का भविष्य चौपट
Raipura, Panna | Jul 20, 2024 जिले की शैक्षणिक व्यवस्था लगातार बदतर बनीं हुई है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनमाने ढंग से विद्यालय में पंहुच रहे है। जिससे छात्रो का भविष्य चौपट हो रहा है। सरकार द्वारा मोटी पगार देने के बावजूद शिक्षक लापरवाह पूर्ण तरीका से कार्य कर रहें है। इसी प्रकार का मामला तहसील गुनौर अन्तर्गत ग्राम बछरवारा का प्रकाश में आया है।