सूरतगढ़ के सदर पुलिस थाना में एक पिता ने अपनी पुत्री के लापता हो जाने को लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस से इस संबंध में गुरुवार शाम जानकारी मिली। बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। जिसमे उल्लेख किया है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री रोजाना की तरह बस से सूरतगढ़ कोचिंग सेंटर में आई थी, जो वापस घर नहीं लौटी।