नगर परिषद डीग की शहर के गोवर्धन गेट क्षेत्र में स्थित सरकारी भूमि को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी द्वारा कथित रूप से नियमों को ताक पर रखकर जारी किए गए गलत स्टेट ग्रांट पट्टे के आधार पर न केवल दानपत्र कराया गया, बल्कि उसी दानपत्र के सहारे जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी गई।