सरधना: 10 लाख रुपए और ब्रेजा न मिलने पर युवक ने शादी से किया इनकार, युवती ने धोखाधड़ी और दुष्कर्म की तहरीर दी, दौराला का मामला
दौराला थाना क्षेत्र से शादी से सात दिन पहले दूल्हे द्वारा शादी से इन्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों ने पल्लवपुरम फेस दो निवासी युवक के परिजनों पर 10 लाख रुपये और ब्रेजा कार दहेज में नहीं देने पर शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर युवती ने धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तैयारी दी है