रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के निकट से वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ा
Rampur, Rampur | Sep 1, 2024 वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता, कई दिनों से इलाके में घूम रहा था तेंदुआ, वीडियो भी हुई थी वायरल,किसी को नुकसान नही पहुचाया था तेंदुए ने। अजीमनगर थाना क्षेत्र के जौहर यूनिवर्सिटी के पास जंगल में तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया है। आलिया गंज गांव और जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास के लोगों ने तेंदुए की सूचना दी थी।