ग्वालियर गिर्द: स्पर्श फिजियोथैरेपी सेंटर के सामने से बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, शनिवार की दोपहर को झांसी रोड़ थाना क्षेत्र के बसंत विहार इलाके में स्थित स्पर्श फिजियोथैरेपी सेंटर के सामने से एक बाइक को चोर पलक झपकते ही चोरी कर ले गया। चोर अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।