हज़ारीबाग: नीट क्लीन है क्या... प्रिंसिपल को लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई टीम, फोन पर हुई बात को जांचेगी
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल डॉ. एहसान उल हक को लेकर फिर ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई ने बुधवार को डॉ हक समेत 10 लोगों को हिरासत में लेकर चरही स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में रखा था। देर रात एक महिला कर्मचारी समेत दो लोगों डॉ. एहसान हक को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया था। टीम दो गाड़ी से सीबीआई डॉ हक समेत अन्य को लेकर स्कूल पहुंची