हज़ारीबाग: नगवा टोल के पास गुप्त सूचना पर दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कोर्रा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची के तमाड़ के नवागढ़ निवासी मुकेश महतो पिता अभिराम महतो, चतरा पत्थलगड्डा के सिंघानी निवासी विकाश कुमार पिता हेमंत दांगी और छात्र के गिद्धौर निवासी मुकेश कुमार दांगी उर्फ मुकेश कुमार पिता राधेश्याम दांगी के रूप में हुई है।