खलारी: प्रखंड की 5 पंचायतों में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय और विधायक कार्यालय का किया घेराव
Khelari, Ranchi | May 16, 2025 खलारी प्रखंड की पाँच पंचायतों में महीनों से जारी पेयजल संकट ने आखिरकार महिलाओं का सब्र तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे सावित्री बाई फुले शक्ति केंद्र खलारी की सचिव सरोज चौधरी के नेतृत्व में अनेकों महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय और विधायक कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। #jansamasya