मिर्ज़ापुर: भरूहना में मी बाइक एजेंसी का उद्घाटन हुआ, छानबे विधायक, मझवा विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे मौजूद
नगर के भरूहना स्थित मी बाइक शोरूम का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल और पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली मौजूद रहे। शोरूम के मालिक ऋषभ के माता-पिता ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधिवत हवन पूजन किया गया।