कुदरा: हादसे के बाद भी प्रशासन नहीं जागा, कुदरा में एजेंट और चालक की मनमानी से दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर खड़ी होती हैं बसें
Kudra, Kaimur | Feb 5, 2026 कुदरा-भभुआ मोड़ स्थित दिल्ली कोलकाता हाईवे पर सासाराम से आने और जाने वाली यात्री बसे एजेंट और चालक की मनमानी से सड़क किनारे ही खड़ी होती हैं,जिस कारण बुधवार को यात्री बस को बचाने में दो ट्रक आपस में टकरा गए बावजूद इसके प्रशासन की नींद नहीं खुली तस्वीर गुरुवार संध्या 4:30PM बजे की है,एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा जल्द इस मामले पर बैठक करेंगे।