कुदरा: टॉप 10 में शामिल अपराधी गोरख मल्लाह गिरफ्तार, कई मामलों का है लंबा आपराधिक इतिहास, लंबे समय से था फरार
Kudra, Kaimur | Feb 2, 2026 कुदरा पुलिस ने टॉप 10 में शामिल अपराध कर्मी कुदरा थाना के कझारघाट निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र गोरख मल्लाह को छापेमारी कर उसके घर के सामने से रविवार और सोमवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया,मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने सोमवार संध्या 5:30PM बजे फोन पर कहा हीरोइन का धंधेबाज है जिसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं टॉप 10 अपराधकर्मी है आज न्यायालय भेजा गया।