इंदौर: इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर, नगर निगम मुख्यालय पर जश्न, सफाई मित्रों ने दी एक दूसरे को बधाई
Indore, Indore | Jul 17, 2025 स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर से इंदौर ने देशभर में परचम लहराया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 की सुपर लीग श्रेणी में इंदौर ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर लिया है। देश के 15 चुनिंदा बड़े शहरों के बीच हुए इस सुपर लीग के मुकाबले में इंदौर ने हर पैमाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर खुद को ‘स्वच्छता का गुरु’ साबित कर दिया।